|
प्रश्नों के समूह |
इंटरव्यू के दौरान कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका कोई आधिकारिक दायरा नहीं होता है | साक्षात्कारकर्ता किसी भी विषय पर सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र होता है | चाहे वो अभ्यर्थी के नीजी जीवन से हो या सामान्य ज्ञान से, लेकिन प्राय: साक्षात्कारकर्ता इस इंटरव्यू के लिए एक दायरा तय करते हैं जो उन्हें अभ्यर्थी के उस नौकरी के लिए उपयुक्तता को समझने में मदद करे | हम इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों को मूलत: चार प्रमुख समूहों में बाँट सकते हैं | इन समूहों का ध्यान से अध्यन करने से इनमे पूछे जाने वाले प्रश्नों का एक अनुमानित लिस्ट बनाया जा सकता है, और उन सवालों के जवाबों की तैयारी की जा सकती है |
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के मूलत: चार प्रमुख समूह
- जीवन से जुड़े नीजी सवाल (Personal Questions)
- स्वयं का परिचय / परिवार / पढाई / जन्म स्थल / शहर / हॉबी / गुण / कमियां / जीवन का उद्देश्य / इत्यादि
- छात्र के अकादमिक जीवन से जुड़े प्रश्न (Academic Questions)
- स्कूल / इंटर / ग्रेजुएशन में पढ़े विषयों से सवाल
- नौकरी / संस्था से जुड़े सवाल (Questions related to that specific Job and Organization)
- नौकरी से जुड़ी जानकारियाँ / संस्था से जुड़ी जानकारियाँ
- सामान्य ज्ञान / व्यावहारिक सवाल (General Awareness / Current Affairs Questions)
- प्रासंगिक सामान्य ज्ञान / करंट अफेयर्स
सवालों के कई प्रकार (type) हो सकते हैं, जैसे :-
1. तथ्यों पर आधारित सवाल, जिनके जवाब का प्रमाण उपलब्ध हो (जैसे, भारत की राजधानी क्या है)
2. नीजी सवाल, जिनके तथ्य व्यक्ति और माहौल के साथ बदल बदल सकते हैं, जिनके जवाब का प्रमाण उपलब्ध ना हो (जैसे, आपका पसंदीदा मिठाई क्या है)
3. ओपन एंडेड (Open Ended) सवाल, ऐसे सवाल जिनके जवाब का सीमा तय नहीं होता (जैसे, अपने बारे में कुछ बताएं)
